वहीं जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले पर सचिन पायलट ने कहा, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय सेना के वाहन पर हुए कायराना आतंकी हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सचिन पायलट ने कहा, आतंकवादी हमले लगातार बढ़ रहे हैं। संसद में सरकार दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं लेकिन अगर हमारे जवान आतंकी हमलों में अपनी जान गंवा रहे हैं, तो सरकार को सफाई देनी होगी।