ये दे रहे बच्चों को जानकारी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को जानकारी दी जा रही है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करें, हमेशा हेलमेट लगाए, हेलमेट की बेल्ट जरूर बांधे, सीट बेल्ट पहनें। नशे में वाहन नहीं चलाएं। वाहन की समय पर प्रदूषण जांच कराएं और फिटनेस कराएं। गलत पार्किंग नहीं करें, लाइसेंस की अनिवार्यता का ध्यान रखे, वाहन की गति सीमा का भी विशेष ध्यान रहें। सड़क सुरक्षा के प्रतीक चिन्हों, वाहन का सही दिशा में ओवर टेक, जेब्रा क्रॉसिंग व सिगनल्स का ज्ञान आदि की जानकारी दी गई।