Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में भाजपा ने 2 मार्च को पहली लिस्ट घोषित की थी। इस लिस्ट में भाजपा आलाकमान ने राजस्थान की 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। बाकी बचे 10 दावेदार अपने नामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10 सीटों के दावेदारों की धुकधुकी बढ़ गई है। पर हर जगह एक ही सवाल गूंज रहा है कि अगली लिस्ट कब आएगी। राजस्थान की दूसरी लिस्ट में देरी क्यों हो रही है? चर्चा में है कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में शेष दस सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में देरी के पीछे महिला प्रत्याशी का चयन मुख्य वजह है।