जयपुर
बगरू थाना इलाके में देर रात ( late night crime in jaipur ) कार सवार बदमाश हवाई फायर कर एक व्यापारी के हाथ से दो लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए। पुलिस ( jaipur police ) ने बताया कि सुनील गोयल की दहमी कलां बगरू में दुकान है। सुनील दुकान को मंगल करके घर जाने के लिए स्टॉफ के किसी सदस्य का इंतजार कर रहा था। तभी कार में दो-तीन बदमाश आए और हवाई फायर कर दो लाख रुपयों से भरा बैग छीन ( bag looted in jaipur ) ले गए।