मेहंदीपुर बालाजी मंदिर : बुधवार से होंगे नियमित दर्शन
दौसा. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट बंद रहेंगे। ग्रहणकाल में बंद कपाटों के भीतर मंहत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में भजन, कीर्तन, स्तुति के साथ पंडितों द्वारा विशेष हवन किया जाएगा। ग्रहण समाप्ति के बाद गंगाजल व अन्य औषधियों से मंदिर शुद्धीकरण के बाद अगले दिन बुधवार से नियमित दर्शन किए जा सकेंगे।