Tourism Triangle Changed : जयपुर में आने वाले विदेशी पावणों में इन दिनों अपना रूट बदला है। गोल्डन ट्रायंगल दिल्ली, जयपुर, आगरा के बजाय इन दिनों पर्यटक प्रयागराज, अयोध्या, काशी होकर जयपुर पहुंच रहे हैं। महाकुंभ के चलते पर्यटक वाराणसी से प्रयागराज पहुंच रहे हैं, वहां से अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन करने के बाद जयपुर आ रहे हैं। इससे धार्मिक पर्यटन भी बढ़ रहा है। जयपुर में ऐतिहासिक स्थलों के देखने के बाद यहां के मंदिरों को देखना पसंद कर रहे हैं। इसके बाद खाटूश्यामजी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।