scriptMS Dhoni Birthday Special : महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय रेलवे में TTE से लेकर सफल क्रिकेटर बनने तक का सफर, पढ़ें धोनी की जीवनी पर खास रिपोर्ट | Mahendra Singh Dhoni Jivani - MS Dhoni Biography in Hindi | Patrika News

MS Dhoni Birthday Special : महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय रेलवे में TTE से लेकर सफल क्रिकेटर बनने तक का सफर, पढ़ें धोनी की जीवनी पर खास रिपोर्ट

locationजयपुरPublished: Jul 06, 2018 05:44:23 am

Submitted by:

rohit sharma

MS Dhoni Birthday Special : महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय रेलवे में TTE से लेकर सफल क्रिकेटर बनने तक का सफर, पढ़ें खास रिपोर्ट
 

DHONI

DHONI

पूरा नाम – महेंद्र सिंह धोनी
पिता – पान सिंह
माता – देवकी देवी
पत्नी – साक्षी सिंह रावत
जन्म – 7 जुलाई 1981
जन्मस्थान – रांची, बिहार(झारखण्ड)


महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची, बिहार(झारखण्ड) में हुआ था। धोनी के पिता का नाम पान सिंह और माता नाम देवकी देवी है। धोनी के माता-पिता उत्तराखंड से रांची चले गए थे। जहां वे एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते थे। धोनी की एक बहन है जिनका नाम है जयंती और एक भाई है जिनका नाम है नरेंद्र है।धोनी बचपन से ही आदर्श खिलाडी सचिन तेंदुलकर को मानते है। साथ ही बॉलीवुड की बात की जाए तो उनकी पहली पसंद अमिताभ बच्चन हैं। इसी के साथ गायक में वे लता मंगेशकर को बेहद पसंद करते हैं

धोनी बचपन से ही खेलों में अव्वल रहे थे। धोनी श्यामली, रांची के एक स्कूल में पढ़ते थे जब से ही उनकी खेलों के प्रति विशेष रूचि थी। धोनी ने अपने स्कूलिंग में ही बैडमिंटन और फुटबॉल में अपना हुनर प्रदर्शन किया। इसके बाद उनका जिला और क्लब लेवल में चयन हुआ। धोनी ने अपने प्रारम्भिक स्कूल समय में क्रिकेट नहीं खेला था, फिर भी धोनी ने अपने विकेट-कीपिंग से सबको प्रभावित किया और इसी के साथ ही 1995 में कमांडो क्रिकेट क्लब के विकेटकीपर बने। क्रिकेट क्लब में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

बेहतर प्रदर्शन के कारण धोनी को 1997-98 सीजन के Vinoo Mankad Trophy Under 16 चैंपियनशिप में चुना गया। दसवी कक्षा के बाद धोनी ने अपना ध्यान क्रिकेट में लगाना शुरू कर दिया। धोनी ने भारतीय रेलवे में टीटीई की नौकरी भी की है। धोनी ने 2001 से 2003 तक दक्षिण रेलवे के खरगपुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई रहे।

धोनी ने अपने साथ पढ़ने वाली क्लासमेट साक्षी सिंह रावत से शादी की। साक्षी का जन्म देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। उनकी शादी के समय, वो होटल मैनेजमेंट की पढाई कर रही थी। धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 में शादी कर ली और 6 फरवरी 2015 को धोनी एक बेटी के पिता बने। धोनी की बेटी नाम जीवा है।

धोनी एक भारतीय क्रिकेटर के साथ-साथ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी हैं। वे बल्लेबाजी के साथ अच्छी विकेट-कीपिंग के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने साल 2004 से बांग्लादेश के विरुद्ध अपने वनडे क्रिकेट की शुरुआत की और अपना पहला टेस्ट क्रिकेट एक साल बाद ही श्रीलंका के विरुद्ध खेला था। इस दौरान धोनी ने कई रिकॉर्ड कायम किए। धोनी की कप्तानी में भी भारतीय टीम ने काफी कुछ हासिल किया। धोनी की कप्तानी में रहते हुए भारत ने ICC World 2007 Twenty20, CB सीरीज 2007-08, एशिया कप 2010, ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्राफी 2013 में जीत दर्ज की। धोनी ने एयर इंडिया से रिजाइन किया और एक सीमेंट कंपनी के उपाध्यक्ष बने। यही सीमेंट धोनी की IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक है और धोनी सुपर किंग्स के सह-मालिक के साथ-साथ टीम के कप्तान भी हैं ।
धोनी को पदम श्री समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया है

– पदम श्री
– 2008 और 2009 में ICC ODI Player of the Year
– 2007 में राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड
– 2009 में भारत के 4th सिविलियन का सम्मान
– 2009 के ICC World Test-11
– ICC वर्ल्ड ODI-11 के कप्तान
– कपिल देव के बाद वे दुसरे भारतीय खिलाडी है जिन्हें इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद प्राप्त हुआ है।
– दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूचि में भी धोनी का नाम लिखा गया था।
– 2012 में, दुनिया के महंगे खिलाडियों की सूची में 16 वे नंबर पर है।
– जून 2015 में, फ़ोर्ब्स ने धोनी को सबसे ज्यादा कीमती खिलाडियों की सूची में 23 वे नंबर पर रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो