11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्व की बात : जयपुर से रवाना हुए दल ने 6110 मीटर ऊंचे हिमालय के दुर्गम शिखर पर दिया स्वच्छ भारत का संदेश

हिमालय के दुर्गम शिखर पर पहुंचा संकल्प से सिद्धि का बैनर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 9 Jul 2018, 8:32 PM IST

jaipur

गर्व की बात : जयपुर से रवाना हुए दल ने 6110 मीटर ऊंचे हिमालय के दुर्गम शिखर पर दिया स्वच्छ भारत का संदेश

जयपुर. जयपुर से रवाना हुए पर्वतारोही दल के सदस्य 6110 मीटर ऊंचे हिमालय के दुर्गम शिखर पर चढ़ाई करने में सफल रहे। 12 सदस्यीय यह दल गत 25 जून को जयपुर से रवाना हुआ था। दल के सदस्य अपने साथ हिमालय के शिखर पर प्रधानमंत्री के अभियान संकल्प से सिद्धि का बैनर भी ले गए थे। जहां पर उन्होंने इस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो को लगे बैनर को हिमालय के शिखर पर लगाया।


बर्फबारी में भी नहीं हारी हिम्मत
दल के सदस्य गौरव शर्मा के अनुसार लाहौल स्पीति और लद्दाख की सीमा पर स्थित उक्त पर्वत शिखर पर 28 जून को चढ़ाई शुरू की थी। 28 जून को 15400 फ़ीट पर बेस कैम्प स्थापित किया। 30 जून को 17400 फ़ीट की ऊंचाई चट्टानों के मध्य कैम्प एक स्थापित किया गया। एक एवं दो 2 जुलाई को मौसम ख़राब रहा। पर्वतारोही दल ने बेस कैम्प से वापस तीन जुलाई को चढ़ाई आरंभ की और शिविर एक पर पहुंचे। गौरव ने बताया कि तीन और चार जुलाई को लगातार बर्फबारी के कारण चढ़ाई प्रभावित हुई, लेकिन दल के सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी और 6110 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचने में सफलता हासिल कर ली।


दिया सफाई का संदेश
दल के सदस्यों ने हिमालय के शिखर पर प्रधानमंत्री के अभियान संकल्प से सिद्धि का बैनर भी लहराया। संकल्प से सिद्धि के प्रदेश संयोजक डॉ. लोकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हमने पर्वतों की सफाई का संकल्प लेकर यह बैनर भेजा था। जयपुर शहर मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार जकड़ी ने बताया कि यह न केवल संकल्प से सिद्धि बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है कि हिमालय की दुर्गम चोटी पर यह बैनर पहुँचा है। इससे जो पर्वतारोही जाएंगे वो एक सफाई का संकल्प लेकर काम करेंगे।


एवरेस्ट फतह कर चुके हैं गौरव
एवरेस्ट फतह कर चुके गौरव शर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल में से 9 आरोहियों को शिखर आरोहण हेतु चयनित किया गया। जो शिखर पर पहुंचे और भारतीय तिरंगे को फहरा दिया। तिरंगे के साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, डॉटर्स आर प्रीशियस, के संदेश के लिखे इस बैनर को भी फहराया।