ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिजली आपूर्ति को लेकर चिंता न दिखाएं। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की बिजली उत्पादन व आपूर्ति क्षमता को अपनी अकर्मण्यता से बर्बाद कर दिया था। भाजपा सरकार ने इस बार रबी सीजन में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2023 के सितम्बर माह में रबी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से बिजली उधार ली थी। इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को पिछले वर्ष गर्मी के सीजन में भुगतना पड़ा।