चिकित्सा मंत्री सबकी जांच के लिए क्या कर रहे हैं - डोटासरा
सदन में प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने व्यवस्था का प्रश्र उठाते हुए कहा कि सदन में उपस्थित एक महिला विधायक के स्वाइन फ्लू की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। डोटासरा ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसके बाद चिकित्सा मंत्री ने खुद की जांच करवा ली, लेकिन दूसरों के लिए क्या कर रहे हैं। इस पर सराफ ने कहा कि विधायक की स्वाइन फ्लू पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद जो भी एहतियात बरतनी चाहिए, वह बरती जा रही है।