पत्रिका डॉट कॉम ने जब अंजू को उपहार में फ्लैट मिलने की खबर पर नसरुल्लाह से प्रतिक्रिया जानना चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इससे पहले नसरुल्लाह ने पत्रिका डॉट कॉम से बातचीत में उनके और अंजू के निकाह को खबरों को भी झूठी करार दिया था। हालांकि, अंजू और नसरुल्लाह के दावे पर किसी को यकीन नहीं है, क्योंकि वे दोनों कई बार झूठ बोल चुके हैं।