29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Weather Update : मानसून पर मौसम विभाग का नया अलर्ट, 9 जिलों में 16-17 सितंबर को होगी अति भारी बारिश

Weather Update : मानसून पर मौसम विभाग का नया अलर्ट, 9 जिलों में 16-17 सितंबर को होगी अति भारी बारिश

Weather Update : मानसून पर मौसम विभाग का नया अलर्ट आया है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के 9 जिलों में 16-17 सितंबर को अति भारी बारिश होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Sep 2023, 2:29 PM IST

weather_alert_10.jpg

Weather Update

Weather Update : मानसून पर मौसम विभाग का नया अलर्ट आया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 16-17 सितम्बर के लिए Yellow Alert व 18-19 सितम्बर के लिए Green Alert जारी किया है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों के अनुसार दक्षिण पूर्व-दक्षिणी भागों में 15. 17 सितंबर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन के असर से राजस्थान के कुछ जिलों में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राज्य के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों में अगले तीन-चार दिन हल्के से मध्यम बारिश जबकि कोटा, उदयपुर संभाग में 15-17 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 16-17 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।



जोधपुर व बीकानेर संभाग चार दिन होगी बारिश

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तीव्र मेघगर्जना व आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मानसून ट्रफ लाइन शिफ्ट, इन 24 जिलों में 15-17 सितम्बर को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

जयपुर सहित 23 जिलों में होगी बारिश, मौसम अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र से जारी भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में आज 23 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन 23 में से 5 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश हो सकती है, जिसमें प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बारां शामिल हैं। इन जिलों के अलावा जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, नागौर, सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा, अलवर, करौली, धौलपुर में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान में अभी तक 4 फीसदी अधिक बारिश

राजस्थान में मानसून सीजन में सामान्य से चार फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में एक जून से 14 सितम्बर तक औसत बरसात 416 M.M. होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 433.6 M.M. बरसात हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का नया अलर्ट, कल से 5 दिन होगी भारी बारिश