कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
राजश्री योजना की पहली दो किस्त उन सभी बालिकाओं को मिलेगी, जिनका जन्म किसी सरकारी अस्पताल एवं जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाय) के साथ पंजीकृत निजी चिकित्सा संस्थान में ( Rajshree Yojana Application Form ) हुआ हो। ये दोनों किस्त उन माता-पिता को भी मिलेगी, जिनके तीसरी संतान बालिका हो। लेकिन योजना में आगे की किस्त का लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा। इसका मतलब यह है कि तीसरी संतान बालिका होने पर उन्हें सिर्फ 5 हजार रुपए तक की ही आर्थिक सहायता दी जाएगी।