27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के बाड़मेर जिले में बनेंगी सबसे ज्यादा 197 नई ग्राम पंचायत, देखें आपके जिले की लिस्ट

New Gram Panchayat In Rajasthan: प्रदेश में 48 नई पंचायत समितियां और करीब 1264 नई ग्राम पंचायत बनाई जाएंगी। राज्य सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Nov 2019, 10:35 AM IST

rajasthan_1.jpg

जयपुर । New Gram Panchayat In Rajasthan: राजस्थान में 48 नई पंचायत समितियां और करीब 1264 नई ग्राम पंचायत बनाई जाएंगी। राज्य सरकार ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सरकार ने अधिसूचना जारी करने के बाद इसकी प्रति राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अब चुनाव आयोग इसके आधार पर ही मतदाता सूची तैयार करेगा। राजस्थान में आगामी जनवरी-फरवरी माह में पंचायत चुनाव होने हैं।

अब प्रदेश में कुल 11,152 ग्राम पंचायतें
सरकार की ओर से जारी इस अधिसूचना के बाद अब प्रदेश में कुल 11,152 ग्राम पंचायतें और 346 पंचायत समितियां ( Rajasthan New Panchayat Samiti ) हो गई हैं। इससे पहले ग्राम पंचायतों का आंकड़ा 9,888 और पंचायत समितियां 295 थी। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण इलाकों में राजनीति से जुड़े लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायत समितियों और पंचायतों के पुनर्गठन के मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया था। आबादी अाैर घनत्व के मुद्दे पर जाेधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर अाैर बीकानेर अादि जिलाें में ग्राम पंचायताें काे लेकर लंबी चर्चाअाें का दाैर चला था। इस पर तय हुअा था कि कुछ जिलाें में विशेष परिस्थितियाें काे देखते हुए निर्धारित अाबादी के मापदंड में छूट देते हुए नई ग्राम पंचायतें बनाई जाए।


नई ग्राम पंचायतें
चूरू जिले में 42, धौलपुर जिले में 18, दौसा जिले में 38, डूंगरपुर जिले में 62, गंगानगर जिले में चार 4, हनुमानगढ़ जिले में 18, जयपुर जिले में 53, जैसलमेर जिले में 29, झालावाड़ जिले में 2, जालौर जिले में 30, झुंझुनूं जिले में 14, जोधपुर जिले में 161, अजमेर जिले में 28, अलवर जिले में 66, बांसवाड़ा जिले में 74, बारां जिले में 10, बाड़मेर जिले में 197, भरतपुर जिले में 30, भीलवाड़ा जिले में 13, बीकानेर जिले में 62, बूंदी जिले में 1, चित्तौडगढ़ जिले में 9, करौली जिले में 14, कोटा जिले में 3, नागौर जिले में 24, पाली जिले में 20, प्रतापगढ़ जिले में 63, राजसमंद जिले में 7, सवाई माधोपुर जिले में 28, सीकर जिले में 30, सिरोही जिले में 7, टोंक जिले में 6 और उदयपुर जिले में 101 नई ग्राम पंचायतें बनेंगी।