4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा मंत्री ने फिर दिखाए तेवर, कोई भी शिक्षक बिना सक्षम स्वीकृति के नहीं रहे अवकाश पर

सभी संस्था प्रधान अवकाश के प्रकरणों में ऑनलाइन स्वीकृति जारी करें। इसके बाद ही कोई शिक्षक अवकाश पर जाए, यह व्यवस्था सभी स्कूलों में सुनिश्चित की जाए।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Feb 01, 2024

शिक्षा मंत्री ने फिर दिखाए तेवर, कोई भी शिक्षक बिना सक्षम स्वीकृति के नहीं रहे अवकाश पर

शिक्षा मंत्री ने फिर दिखाए तेवर, कोई भी शिक्षक बिना सक्षम स्वीकृति के नहीं रहे अवकाश पर

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए हैं। इस बार उन्होंने स्कूलों में बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है।
शिक्षा मंत्री बुधवार को अचानक जयपुर शहर के निकट स्कूलों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में कोई भी शिक्षक स्वेच्छा से बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश पर नहीं रहे, इस व्यवस्था विद्यालयों में लागू करने के लिए आदेश प्रसारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शाला दर्पण पोर्टल पर केवल आवेदन करके अवकाश पर नहीं रहे। सभी संस्था प्रधान अवकाश के प्रकरणों में ऑनलाइन स्वीकृति जारी करें। इसके बाद ही कोई शिक्षक अवकाश पर जाए, यह व्यवस्था सभी स्कूलों में सुनिश्चित की जाए।

प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षक होंगे कार्यमुक्त
मंत्री दिलावर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब अन्य विभागों में लगे शिक्षक बहुत ही जल्द कार्यमुक्त होंगे।
दिलावर ने बुधवार को कलक्टर, एसडीएम या सीईओ कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षकों को कार्य मुक्त कराने के भी निर्देश दिए।