29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / जयपुर शहर को दो जिलों में बांटने का विरोध, एक मंच पर आए कांग्रेस-भाजपा के नेता

जयपुर शहर को दो जिलों में बांटने का विरोध, एक मंच पर आए कांग्रेस-भाजपा के नेता

जयपुर शहर को दो जिलों (जयपुर उत्तर-जयपुर दक्षिण) में बांटने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस-भाजपा के नेता व विभिन्न संस्थाओं के लोग एक मंच पर आए। शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक जय क्लब में आयोजित की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 22 Mar 2023, 11:25 AM IST

jile_1.jpg

जयपुर. जयपुर शहर को दो जिलों (जयपुर उत्तर-जयपुर दक्षिण) में बांटने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस-भाजपा के नेता व विभिन्न संस्थाओं के लोग एक मंच पर आए। शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक जय क्लब में आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने जयपुर को दो भागों में बांटे जाने पर असहमति जाहिर की। साथ ही मांग की कि आमेर से सांगानेर तक जयपुर को एक ही जिले में रखा जाए। इस मांग को लेकर एक समिति बनाने का भी निर्णय किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के प्रतिनिधि, विभिन्न व्यापार मण्डलों के अध्यक्ष, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। जयपुर के सभी जन प्रतिनिधियों एवं सरकार को ज्ञापन भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बेर व नींबू के आकार के ओले गिरे तो सरसों, गेहूं और चने की फसल धराशायी

बैठक में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा व सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद विमल अग्रवाल, जयपुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष ललित सांचोरा, जयपुर व्यापार महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडि़या सहित अन्य प्रबुद्धजन बैठक में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं, ऐतिहासिक धरोहरों को मिलेगी नई पहचान