2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 जुलाई से होगा राजस्थान डाॅमेस्टिक ट्रैवेल मार्ट का आयोजन

इस आयोजन में करीब 200 बायर्स और सेलर्स एकजुट होंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:41 PM IST

jaipur news

20 जुलाई से होगा राजस्थान डाॅमेस्टिक ट्रैवेल मार्ट का आयोजन

जयपुर. राजस्थान में 50 लाख घरेलू पर्यटको को बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान पर्यटन विभाग फैडरेशन आॅफ हाॅस्पिटियलिटी एण्ड टूरिज्म आॅफ राजस्थान (एफएचटीआर) के साथ मिलकर राजस्थान अपना पहला डॉमेस्टिक ट्रैवेल मार्ट 2018 (आरडीटीएम) आयोजित करने जा रहा हैं। राजस्थान डाॅमेस्टिक टैंवल मार्ट का आयोजन शहर में 20 से 22 जुलाई तक किया जाएगा। इस मार्ट का उद्घाटन 20 जुलाई को होटल क्लार्क्स आमेर में किया जाएगा और इसके बाद दो दिन तक स्टेचू सर्कल स्थित बिड़ला कन्वेक्शन सेंटर में बी2बी मीटिंग आयोजित की जाएगी।

राज्य में पर्यटक की आवक करीब साढे़ चार करोड़ प्रति वर्ष हैं, जिस इस डाॅमेस्टिक ट्रैवेल मार्ट द्वारा आगामी सीजन में बढ़ा कर 5 करोड करने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस लक्ष्य को राजस्थान सरकार, पर्यटन विभाग और पर्यटन उद्योग मिल कर मूर्त रूप देंगे।

आरटीडीएम के आयोजन मे पूरे राजस्थान की होटल्स, रेस्टोरेंट्स, टैंवल एवं ट्रेड कम्पनियां घरेलू पर्यटकों की संख्या बढाकर रोजगार बढाकर पर्यटन में बढ़ोतरी करके राज्य की डीजीपी बढ़ने का प्रयाश किया जाएगा। इस लैण्डमार्क को हासिल करने के लिए एफएचटीआर ने पुष्कर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अलवर, शेखावाटी केमाण्डवा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बूंदी और रणथम्भौर में प्रमोशनल शो आयोजित किए गए थे। इस प्रमोशनल शो में बाहरी संख्या में लोग शामिल हुए। आरडीटीएम पहली बार किसी भी राज्य में उठाई गई एक ऐसी पहल हैं। इस आयोजन में करीब 200 बायर्स और सेलर्स एकजुट होंगे।

आरटीडीएम में भारत भर के वे बायर्स जो राजस्थान मे अपने उत्पादों को बेचेंगे। यह डाॅमेस्टिक ट्रैवेल मार्ट आयोजित करने का बिल्कुल सही समय हैं। इससे होटल और ट्रैवेल को भी फायदा पहुंचेगा। डाॅमेस्टिक मार्ट में राजस्थान की सभी इंडस्ट्री एसोसिएशन्स एक साथ एक ही छत के नीच शामिल होंगी जैस होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (एचआरएआर), इण्डियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन (आईएचएचए) और राजस्थान एसोसिएशन आॅफ टूर आॅपरेटर्स इस आयोजन में नेशनल एसोसिएशन्स आॅफ इटीएए की सहभागिता भी रहेगी।