इन राज्यों में नहीं हो सकी पद्मावत रिलीज
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद फिल्म ‘पद्मावत’ मप्र, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा में रिलीज नहीं हो सकी। इसके अलावा देशभर में गुरुवार को फिल्म रिलीज हुई। इस दौरान बिहार, उप्र, उत्तराखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और जम्मू समेत देश के कई हिस्सों में इसका विरोध हुआ। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद फिल्म के विरोध पर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट सोमवार को इस पर सुनवाई करेगा।