1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साेशल मीडिया से उठेगा नाहरगढ़ किले की दीवार पर लटके मिले चेतन की मौत के रहस्य से पर्दा?

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस बुधवार काे चेतन के सोशल अकाउंट खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे चेतन की मौत के रहस्य से भी पर्दा उठ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 29 Nov 2017, 1:48 PM IST

nahargarh hanging

जयपुर। नाहरगढ़ किले की दीवार पर लटके मिले चेतन सैनी साेशल मीडिया में काफी एक्टिव थे। चेतन ने twitter पर 5 सितंबर काे Tweet किया था, जिसमें उन्हाेंने लिखा था, चरित्र अनुसार कर्म इंसान को अपने योग्य स्थान पर पंहुचा ही देते है।

साेचने वाली बात यह कि चेतन ने इस Tweet काे Pinned कर रखा है। चेतन ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के कर्इ Tweet काे Retweeted किया है। इससे लगता है कि वे बिग बी के बड़े फैन थे।

आत्महत्या करने की बात पर सवालिया निशान
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस बुधवार काे चेतन के सोशल अकाउंट खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे चेतन की मौत के रहस्य से भी पर्दा उठ सकता है। आज सुबह तक पुलिस ने चेतन की हैंडराइटिंग संबंधी दस्तावेज व विसरा एफएसएल में जमा नहीं करवाए हैं।

घटनास्थल पर लिखे मिले संदेशों को लिखने में 25 मिनट का समय लगने की बात सामने आने के बाद मनोचिकित्सकों ने चेतन के आत्महत्या करने की बात पर सवालिया निशान लगा दिया है।

अपनी ही जांच में उलझती नजर आ रही है पुलिस
पुलिस अपनी ही जांच में उलझती नजर आ रही है। जांच का दायरा बढऩे के साथ ही उस पर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। गृहमंत्री ने भी एक प्रेसवार्ता में इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए पुलिस की जांच पर भरोसा जताया है।

थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि चेतन के फेसबुक, ट्वीटर, टेलीग्राम व वाट्सअप अकांउट की जानकारी लेकर उसकी जांच की जाएगी। चेतन की मौत को लेकर उसके अकाउंट से कई खास जानकारी मिल सकती है। चेतन के परिजनों से व रिश्तेदारों से लगातार जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

एफएसएल डायरेक्टर बीबी अरोरा ने बताया कि बुधवार सुबह तक चेतन की हैंडराइटिंग व विसरा के सेम्पल नहीं मिल पाए है। आज दिन में पुलिस द्वारा यह सभी साक्ष्य जमा करवाए जाने की संभावना है। एफएसएल द्वारा मौके से उठाए गए साक्ष्यों की रिपोर्ट जल्द ही पुलिस को सौंप दी जाएगी।

गौरतलब है कि 24 नवम्बर की सुबह नाहरगढ़ किले की दीवार पर नाहरी का नाका निवासी चेतन सैनी का शव रस्सी से लटका मिला था और घटना स्थल पर दीवार व पत्थरों पर कई प्रकार के संदेश लिखे हुए थे। चेतन ज्वैलरी का काम करता था।