8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paper Leak Case: बेरोजगारों की पैरवी के लिए कोई तैयार नहीं, कई आरोपियों की हो चुकी जमानत

RPSC Paper Leak Case: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती और अन्य परीक्षा के पेपर लीक मामलों में जहां आरोपी निचली कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक बड़े वकील पैरवी के लिए बुला रहे हैं, वहीं बेरोजगारों की ओर से पक्ष रखने वाला कोई नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 16 Jul 2023, 1:55 PM IST

paper leak case

demo

जयपुर/पत्रिका। RPSC Paper Leak Case: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती और अन्य परीक्षा के पेपर लीक मामलों में जहां आरोपी निचली कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक बड़े वकील पैरवी के लिए बुला रहे हैं, वहीं बेरोजगारों की ओर से पक्ष रखने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें : श्रीकरणपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा मामले में भी लीक किया गया पेपर उतार रहे सभी अभ्यर्थियों की जमानत हो चुकी है। उनके साथ मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश सउ की भी एक मामले में जमानत हो चुकी है। हालांकि इन सभी की जमानत खारिज कराने के लिए एसओजी हाईकोर्ट में अर्जी पेश कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ को जमानत मिलने के बाद फरार सुरेश ढाका ने भी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट में अर्जी खारिज होने के बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका पेश की थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसने फिर हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है, जिसमें उसकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद पैरवी कर रहे हैं। मामले में सुनवाई अब 20 जुलाई को होनी है।

यह भी पढ़ें : मनाली भू-स्खलन हादसा: शव के पहुंचते ही परिजन में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में एक का हुआ अंतिम संस्कार

मामले में सलमान खुर्शीद के पैरवी करने पर विपक्ष ने प्रतिक्रिया दी है। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हाईकोर्ट में सुरेश ढाका की पैरवी के लिए यूपीए सरकार में मंत्री रहे सलमान खुर्शीद का आने से यह साबित होता है कि कांग्रेस पेपर लीक के मास्टरमाइंड को बचाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व में ही कह चुका हूं कि सुरेश के कांग्रेस के बड़े नेताओं से सांठगांठ है।