पुलिस एजेंसियों ने अब तक 14 में से सात मामलों में चार्जशीट दायर की है, लेकिन पेपर लीक के मामले में कोई कमी नहीं आई। हाल ही की घटना से पता चलता है कि परीक्षा पेपर लीक माफियाओं ने राज्यभर में गहरी जड़ें जमा ली हैं। राजस्थान की दो बड़ी भर्ती एजेंसियों आरपीएससी और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षाओं की नीतियों में भी बदलाव किया है, लेकिन इसे बावजूद नकल गिरोह के हौसले बुलंद हैं और पेपर लीक के मामले नहीं रुक रहे।