5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा पर बरसे टीका राम जूली, कहा- कब तक छात्रों के भविष्य संग खिलवाड़ करेगी मोदी सरकार

Tika Ram Juli Lashed out BJP : राजस्थान एलओपी और कांग्रेस नेता टीका राम जूली ने आज पेपर लीक मुद्दे पर भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई की। टीका राम जूली ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है पर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jun 2024, 3:57 PM IST

Tika Ram Jully

Tika Ram Juli Lashed out BJP : NEET Exam के बाद अब यूजीसी -NET परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके बाद जहां छात्र आंदोलित हो रहे है वहीं विपक्षी पार्टियों ने रौद्र रुप धारण कर लिया है। भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेपर लीक, नीट परीक्षा और यूजीसी-NET परीक्षा रद्द मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने भाजपा की केंद्र व राजस्थान सरकार पर जमकर हमला किया। राजस्थान एलओपी और कांग्रेस नेता टीका राम जूली का कहना है, देश का युवा लंबे समय से पेपर लीक से पीड़ित है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। यूजीसी-NET परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

मोदी सरकार छात्रों के भविष्य से कब तक करेगी खिलवाड़?

टीका राम जूली ने आगे सवाल करते हुए कहा कि मोदी सरकार कब तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगी? वह इस पर सख्त कानून बनाकर कार्रवाई क्यों नहीं करना चाहती है?

यह भी पढ़ें -

Good News : स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर अकादमिक एक्सीलेंस योजना पर आया नया अपडेट, सरकार ने दिया आदेश

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द, सीबीआइ करेगी जांच

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद बुधवार देर शाम परीक्षा रद्द कर दी। मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी नेट का नए सिरे से आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि एनटीए नीट-यूजी 2024 को लेकर पहले ही विवादों में घिरी हुई है।

यह भी पढ़ें -

हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना, बोले – NEET Exam में बड़े स्तर पर हुई है गड़बड़ी, CBI जांच हो