11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Interview: राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, पीसीसी चीफ डोटासरा ने बताया हार का ये बड़ा कारण

Govind Singh Dotasara Interview: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के ध्रुवीकरण करने की वजह से कांग्रेस को हार मिली है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Dec 04, 2023

govind_singh_dotasara

Govind Singh Dotasara Interview: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के ध्रुवीकरण करने की वजह से कांग्रेस को हार मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय नेता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान आकर ध्रुवीकरण किया और राज्य की कांग्रेस सरकार की इमेज को खराब किया।

Q चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार की क्या वजह रही?
राज्य की कांग्रेस सरकार ने अच्छे काम किए। कई कल्याणकारी योजनाएं दीं, जिनसे जनता को वास्तव में राहत मिली। घोषणाओं को पूरा किया। राज्य सरकार ने हर वर्ग का कल्याण किया। साथ ही सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा। सब शुरू से आखिर तक एकजुट रहे, फिर भी कहां कमी रही। इसकी विधायक दल की बैठक में समीक्षा की जाएगी।

Q कांग्रेस ने सात गारंटी दी, फिर हार मिली। क्या वजह रही?
कांग्रेस ने जनकल्याण की काफी योजनाएं प्रदेश में शुरू कीं। सात गारंटी के तहत भी कई योजनाओं का ऐलान किया गया। लेकिन फिर भी हम से कहीं भूल हुई। इसकी पार्टी स्तर पर समीक्षा होगी। अब जनता ने जो जनादेश दिया हमें वो स्वीकार है।

Q विधानसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। अब विधायक दल की बैठक कब बुलाई जाएगी?
विधायक दल की बैठक 5 दिसंबर को बुलाई गई है। इसकी सभी को सूचनी दे दी गई है। इसमें हार के कारणों की समीक्षा के साथ ही, पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा। इसमें लिए निर्णयों की पालना की जाएगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नए जिलों के गठन का नहीं मिला सियासी फायदा, सिर्फ ये सीटें ही जीत पाई कांग्रेस

Q भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी प्रचार में आक्रामकता नहीं दिखा सकी?
कांग्रेस के सभी नेताओं ने मिलकर प्रचार किया। शुरू से आखिर तक हमने प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि विकास कार्यों के नाम पर वोटिंग नहीं हो पाई।

Q आपको क्या लगता है जनता ने विकास के मुद्दों पर वोट नहीं किया?
भाजपा नेताओं ने चुनाव में कांग्रेस की इमेज को खराब किया और विकास के मुद्दों से ज्यादा लोगों को ध्रुवीकरण की तरह मोड़ा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की इस हॉट सीट का भी आया चुनाव परिणाम, जानें दिया कुमारी कितने वोट से जीती