6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Holi Celebration: आसमान में घूमती-लहराती गुलाल चकरी करेगी रोमांचित, आज भी केन्द्रों पर मिलेंगे एंट्री पास

Holi 2025: संगीत की धुनों पर बैंड, सिंगर और आरजे होली के गीतों से शहरवासियों को झुमाएंगे। एक के बाद एक तीन बैंड होली के गीतों लोगों को थिरकने पर मजबूर करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 12 Mar 2025, 8:52 AM IST

patrika_holi_celebration.jpg

Jaipur Best Holi Celebration: होली की पूर्व संध्या पर बुधवार को पत्रिका गेट पर होने वाली गुलाल आतिशबाजी के दौरान आसमान में लहराती, घूमती चकरियां लोगों को आकर्षित करेंगी।
संगीत की धुनों पर बैंड, सिंगर और आरजे होली के गीतों से शहरवासियों को झुमाएंगे। एक के बाद एक तीन बैंड होली के गीतों लोगों को थिरकने पर मजबूर करेंगे। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की ओर से समारोह में सरस छाछ लस्सी का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

ये बैंड देंगे प्रस्तुतियां

जसराज बैंड: लीड सिंगर जसमीत सिंह और आयुष ब्रह्मभट्ट

सिंगर सुमित राणा, तुषार सिंह, लवली सिंह, दीपक, गणपत रावल, नितिन राणा और जयसिंह चौहान भी प्रस्तुति में शामिल होंगे

जिम्मीज बैंड : जिम्मी थॉमस, उदभव लवानिया, भवानी जावड़ा और जेरोम थॉमस मंच से प्रस्तुति देंगे

ऊर्जा द बैंड : बैंड से जुड़े लोग बॉलीवुड, सूफी और इंडी पॉप शैली में प्रस्तुति देकर शहरवासियों को होली के रंग में रंगेंगे

यह भी पढ़ें : Holi Celebration: पत्रिका गुलाल आतिशबाजी के आज से 14 केंद्रों पर मिलेंगे पास, दूसरे शहरों से भी आएंगे लोग

यहां से ले सकेंगे पास

  1. 1. केसरगढ़: जेकेलोन अस्पताल के सामने, जेएलएन मार्ग
  2. 2. चौड़ा रास्ता: दुकान नंबर 1617, फिल्म कॉलोनी, गोलेछा सिनेमा के सामने
  3. 3. सोडाला: अशोकपुरा, गली नंबर 1, न्यू सांगानेर रोड
  4. 4. झोटवाड़ा: प्लॉट नंबर 3, न्यू कॉलोनी, पंचायत समिति के सामने वाली गली, पंखा
  5. 5. गोपालपुरा: प्लॉट नंबर 10, मानव आश्रम कॉलोनी, गोपालपुरा बाइपास, टोंक रोड
  6. 6. विद्याधर नगर: खंडेलवाल टावर के पास, ढेहर के बालाजी
  7. 7. मानसरोवर: बाढ़ देवरी गांव, शिप्रा पथ थाने के पीछे, टैगोर लेन
  8. 8. सांगानेर: गौगियां पेट्रोल पंप के पीछे, शिव मंदिर के पास, शिव मंदिर
  9. 9. मालवीय नगर: यू.यू.67, कैलगिरी रोड, कैलगिरी हॉस्पिटल रोड
  10. 10. शास्त्री नगर: प्लॉट नंबर 08, पीएनबी वाली पहली गली, पीतल फैक्ट्री के पास, शॉपिंग सेंटर के पास
  11. 11. टैगोर नगर: 25, भूरा पटेल नगर ए, शालीमार बाग के पास, चित्रकूट
  12. 12. जगतपुरा: राधा गोविंद नगर के सामने, घुणावतों की ढाणी, एसबीआइ एटीएम के पास
  13. 13. पांच्यावाला: प्लॉट नंबर 92, श्याम एनक्लेव, पूनम मार्केट के पीछे, सिरसी रोड
  14. 14. झालाना: पत्रिकायन, 5 ई, झालाना संस्थानिक क्षेत्र

यहां खड़े कर सकेंगे वाहन

  • जगतपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्ग के नजदीक जवाहर सर्कल सर्विस रोड कट से प्रवेश कर पत्रिका गेट के पास पार्किंग में वाहन पार्क हो सकेंगे

-जवाहर सर्कल में पीछे की तरफ गेट नंबर दो स्थित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क कर सकेंगे।

-पार्किंग स्थल भरने पर वाहन जवाहर सर्कल पार्क के बाहर सर्विस रोड पर एक तरफ पार्क होंगे।

  • बी टू बाइपास से आने वाले वाहन पत्रिका गेट के पास वाली पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। साथ ही जेएलएन मार्ग से आने वाले सर्विस रोड पर वाहन पार्क कर सकेंगे।


यह भी पढ़ें : Holi 2025: इस गांव में मनाते हैं अनोखी होली, पुरुषों का रहता है प्रवेश वर्जित, चलता है केवल महिलाओं का राज

ये आतिशबाजियां होंगी खास

-गुलाल गन, पेपर ब्लोअर, फ्लॉवर शावर, सिगिंग बर्ड, कलर स्काई फेयर, क्रैकलिंग कोकोनट, पेपर ग्लिटर मिक्स, स्मोक टैंक, क्रैकलिंग शॉट, रेनबो ट्री, स्काई लालटेन, रेड डे टाइम माइन्स, ब्लू डे टाइम माइन्स, डिजिटल माइन्स, डिजिटल एरियल शॉट, ग्रीन डे टाइम माइन्स, यलो कॉमेट्स, सीओटू स्मॉक जेट, प्रायो फैन, रामबाण रॉकेट, पैराशूट रॉकेट, कलरफुल स्मोक ड्रोन आदि।