30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मोदी की सभा में CM से लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, 3 लाख से अधिक की भीड़ जुटाने का रखा है लक्ष्य

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 3 Oct 2018, 1:00 PM IST

pm

pm

जयपुर ।

राजस्थान में चल रही प्रधानमंत्री Narendra Modi की 6 अक्टूबर को पुष्कर अजमेर की यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। मोदी की राजस्थान यात्रा के संबंध में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने पत्रकारों से चर्चा की।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 अक्टूबर को पीएम के दौरे की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पीएम 6 अक्टूबर को अजमेर आएंगे। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 3 लाख से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि वहां पीएम मोदी जनसभा को सम्बोधित करने की साथ ही पुष्कर ब्रह्मा मंदिर में उदघाटन भी करेंगे।

सैनी ने प्रदेश में चल ही 82 हजार कर्मचारियों की हड़ताल पर बोलते हुए कहा कि कमेटी बन गई है और कर्मचारियों की मांगों का समाधान होना चाहिए। कमेटी जल्द ही कर्मचारियों से वार्ता करेगी। उन्होंने कहा कि संघ और भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद के लिए काम करते हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 अक्टूबर को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा है जिसे लेकर प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासन तक अलर्ट मोड़ में आ चुका है। मोदी की यात्रा को लेकर राज्य स्तरीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर पहुंचने लगे हैं। अधिकारी यहां सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पीएम का यहां 24 करोड़ की लागत से बन रहे विशाल एंट्री प्लाजा के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

अब तक यात्री कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अक्टूबर को पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर दर्शन करेंगे। ब्रह्मा मंदिर के गर्भ ग्रह के पास से सीढ़ियां चढ़ कर ऊपर बैठक हॉल के पास बने दालान में जाकर एंट्री प्लाजा निर्माण का अवलोकन करेंगे। अभी तक पुष्कर प्रशासनिक हलकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुष्कर सरोवर के पूजन करने का कोई कार्यक्रम नहीं बताया जा रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि धार्मिकता से जुड़ी भाजपा सरकार के सर्वे सर्वा होने के कारण में पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना भी कर सकते हैं।