पांच राज्यों में दौरा किया है एटीएस ने
एटीएस अफसरों का कहना है कि पिछली बार पांच हजार पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में दिल्ली की कंपनी ने सेंध लगाई थी और उसके बाद भर्ती परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। अब भर्ती फिर से की जा रही है तो इस भर्ती से पहले दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी के पुलिस अफसरों से एटीएस संपर्क में है। इन राज्यों के आईजी और पुलिस अधीक्षकों से बात कर उन लोगों के बारे में जानकारी ली गई है, जो भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने में सक्रिय रहे हैं। ऐसे आठ से ज्यादा बदमाशों के बारे में एटीएस की टीमों को जानकारी भी मिली है। इनमें दिल्ली और हरियाणा के कुछ बड़े बदमाश शामिल हैं।