
जयपुर। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साफ कर दिया कि राम मंदिर चुनाव का मुद्दा कभी भी नहीं रहा है, बल्कि यह आस्था से जुड़ा मामला है। कांग्रेस से सीधा सवाल है कि राम जन्म भूमि पर उन्हें वहां मंदिर चाहिए या नहीं।
जावड़ेकर ने यह बात शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की मांग करीब पांच सौ साल पुरानी है। हम तो चुनावी मुद्दा नहीं बनाए, लेकिन कांग्रेस नेता शशि थरूर बोल रहे हैं कि कोई अच्छा हिन्दू वहां मंदिर नहीं मांगेगा, हम पूछना चाहते हैं कि यह अच्छा बुरा हिन्दू क्या होता है।
हालांकि संसद में राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने के सवाल पर जावड़ेकर ने कोई जवाब नहीं दिया। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जैसे नेता कहते हैं कि उन्हें कांग्रेस के हिन्दुओं ने कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया है। जबकि भाजपा में ऐसा नहीं होता है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।
राजस्थान को बदनाम कर रही कांग्रेस
जावड़ेकर ने कांग्रेस पर राजस्थान को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजाद ने जयपुर को कूड़ा-करकट का शहर बताया तो दो दिन पहले राजीव शुक्ला ने राजस्थान को बीमार बताया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद बीमार है, जो इस तरह के आरोप लगा रही है। आजाद के आरोप का जवाब देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि शहर की तरक्की के लिए खुदाई तो होती ही है, लेकिन साथ में इनको भर भी दिया जाता है। कांग्रेस के समय स्वच्छता की रैंक में जयपुर 215 स्थान पर था, आज हम इसे 39 वें स्थान पर ले आए।
सब जगह रोजगार
जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि रोजगार नहीं बढ़ा, जबकि हर क्षेत्र में रोजगार बढ़ा हैै। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या पहल 62 लाख थी, जब अब बढ़कर 1 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
इससे कहीं न कहीं रोजगार तो बढ़ा ही है। केन्द्र और राज्यों में 60 लाख कर्मचारी रिटायर हुए, सरकार ने सभी पदों को भर दिया। इसके साथ ही सड़क निर्माण बढऩे, गैर सरकारी क्षेत्र में विकास दर बढऩे आदि से रोजगार बढ़ा है।
भाजपा तो रोजगार देती है, कांग्रेस उसे रोकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत कर 26 हजार शिक्षकों की भर्ती रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस को रोजगार के मुद्दें पर बहस करने की चुनौती भी दी।
Published on:
03 Nov 2018 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
