अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में हर महीने रोडवेज को 45 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया है। इससे रोडवेज की स्थिति सुधरेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम रोडवेज के लिए एक हजार नई बसें खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, इसमें इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी।