2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातृ वंदना योजना का सच, आवेदन करने पर भी नहीं मिली एक भी किस्त, जानें कौन है जिम्मेदार

Prime Minister Matru Vandana Scheme Truth : मातृ वंदना योजना में राजस्थान की कई आवेदकों को इस योजना का लाभ नहीं मिला। जानें कौन है जिम्मेदार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Nov 2024, 12:48 PM IST

Prime Minister Matru Vandana Scheme Truth Did not Receive a Single installment After Applying know who is Responsible

Prime Minister Matru Vandana Scheme Truth : केंद्र सरकार पहली संतान पर मां को 5 हजार और दूसरी संतान बेटी होने पर 6 हजार रुपए दे रही हैं, लेकिन प्रदेश में कई महिलाओं को समय पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनको समय पर लाभ नहीं मिला और वे योजना की गाइडलाइन के बाहर हो गई।

योजना का लाभ जानें

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं पहला बच्चा (लड़का या लड़की) होने पर 5 हजार रुपए मिलते हैं। वहीं दूसरी संतान लड़की होने पर 6 हजार रुपए मिलते हैं।

यह भी पढ़ें :Good News : पेंशनर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब घर बैठे बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

270 दिन होने तक ही मिलता है लाभ

महिला को योजना का लाभ संतानों की उम्र 270 दिन होने तक ही मिलता है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अफसरों की अनदेखी से पंजीयन कराने वाली सभी महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें कई महिलाओं के बच्चों की उम्र 270 दिन से अधिक हो गई।

यह भी पढ़ें :Good News : खुशखबर, नवोदय विद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

वर्ष 2023-24 से अब तक की स्थिति

1- 5 लाख, 98 हजार, 344 महिलाओं ने कराया पंजीयन।
2- 5 लाख, 59 हजार, 120 महिलाओं को ही मिला लाभ।
3- 39 हजार, 224 महिलाओं को अभी नहीं मिला लाभ।

यह भी पढ़ें :राजस्थान रोडवेज का बड़ा एक्शन, ब्यावर आगार के मुख्य प्रबंधक को नोटिस इश्यू

203.84 करोड़ रुपए दिए गए योजना के तहत

मातृ वंदना योजना का लाभ कई महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने आवेदन भी किया, लेकिन एक भी किस्त नहीं मिली।

भगवती शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम