
लोगों व व्यापारियों के अनुसार बरामदे होने के बावजूद फुटपाथ बनाया जा रहा है। उसके बाद पार्किंग होगी और साइकिल सहित ई-रिक्शा के लिए अलग से जगह आरक्षित की जाएगी। ऐसे में यातायात के लिए मुसीबतें बढ़ जाएंगी। कारों के लिए बनाई जा रही पार्किंग सड़क से आधा फीट से अधिक ऊंची है। ऐसे में पार्किंग खाली होगी तब भी इसका उपयोग यातायात के लिए नहीं हो पाएगा। हालांकि स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट से जुड़े अधिकारियों का तर्क है कि सड़क ऊंची कर उसे पार्किंग के बराबर लाया जाएगा।
बाजार की बढ़ाई परेशानी
लोगों का कहना है कि 3 माह से किशनपोल बाजार में डिवाइडर को हटा ब्लॉक डालने का काम चल रहा है। करीब १ किमी तक बाजार खुदा पड़ा है। स्ट्रीट लाइटों को भी इधर-उधर लगा पैसे की बर्वादी की जा रही है।
स्मार्ट सिटी के तहत यह काम
- 1.5 मीटर फुटपाथ बनने का काम चल रहा
- 4.2 मीटर की पार्किंग होगी वाहनों के लिए
- 1.5 मीटर जगह नॉन मोटराइज व्हीकल्स के लिए रहेगी आरक्षित
- 6.5 मीटर में ही चल पाएगा दिनभर यातायात, होगी दिक्कत
मनीष खंूटेटा, अध्यक्ष, किशनपोल बाजार व्यापार मंडल ने कहा कि पार्किंग 2 घंटे के लिए रहेगी। ग्राहकों की एकसाथ 60 से 70 कारें पार्क हो सकेंगी। इसके अलावा दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए भी जगह मिलेगी। ऐसे में व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति बनी रहेगी।
डॉ. आनंद शर्मा, रहवासी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर मनमर्जी की जा रही है। किशनपोल बाजार को अस्त-व्यस्त कर रखा है। अभी हो रहे काम तो आने वाले दिनों में यातायात की समस्या और बढ़ाएंगे।

Published on:
03 May 2018 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
