जयपुर। कल से लगातार तीन दिन का अवकाश आ रहे हैं। इन तीन दिनों तक सभी स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। त्योहार मनाने के साथ-साथ कई लोग पर्यटन स्थलों पर भी घूमने निकल गए हैं।
राजस्थान में अक्टूबर माह में कई त्योहार आ रहे हैं। 11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी , 12 को दशहरा है और 13अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। इन तीन दिनों के अवकाश के दौरान स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद हैं।
इस कारण लगतार तीन दिन का अवकाश होने के कारण कई लोगों ने लोंग वीकेंड प्लान कर लिया है। वे राजस्थान में व राजस्थान से बाहर घूमने भी निकल रहे हैं।