रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रहे अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए ढेहर के बालाजी (जयपुर) से चूरू के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ढेहर का बालाजी (जयपुर)-चूरू स्पेशल ट्रेन 1,2,4,6,8 व 9 मई को (7 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से शाम 6.40 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे चूरू पहुंचेगी। चूरू-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल ट्रेन 2,3,5,6,7,9 व 10 मई को (7 ट्रिप) चूरू से सुबह 4बजे रवाना होकर सुबह 9 बजे ढेहर का बालाजी स्टेशन पहुंचेगी। आवाजाही के दौरान यह 11 कोच की ट्रेन नींदड बैनाड़, चौमूं सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, छोटा गुढा, रींगस, पलसाना, सीकर, लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ शेखावाटी, बिसाऊ एवं चूरू स्टेशन पर ठहराव करेगी।