नीरज की पार्थिव देह को बुधवार रात 8.15 बजे दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से जयपुर लाया गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उसी फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। वहां पर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक कैलाश वर्मा, रफीक खान, रामकेश मीणा, अजयपाल सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।