6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के इन इलाकों में गिर सकती है बौछारे

बीते चौबीस घंटे में अलवर करीब ढाई इंच बारिश मापी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 12 Apr 2018, 3:03 PM IST

rain water

बारिश का पानी

जयपुर। प्रदेश में बीते दो दिन से चल रहे बारिश और ओलावृष्टि के दौर ने एक बार फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अगले 48 घंटे में राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी हिस्सों में अपर एयर सायसर के असर से लोकल सिस्टम सक्रिय होने पर फिर से अगले सप्ताह के मध्य तक अंधड़ और बारिश का दौर गर्मी की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा।

बीते चौबीस घंटे में अलवर करीब ढाई इंच बारिश मापी गई। भरतपुर में 14.2 पिलानी 9.1, कोटा 6.4, बूंदी और सवाई माधोपुर और चूरू में 2.0 , डबोक 1.2 और बाड़मेर में 0.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

अपर एयर सायसर का असर
बुधवार को राजधानी सहित प्रदेश के करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में अंधड़ और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी— बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश जनित हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गई। खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान होने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अगले चौबीस घंटे में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी का असर अगले दो तीन दिनों में नजर आएगा।

छह डिग्री गिरा जयपुर का पारा
राजधानी में अंधड़ व बारिश के चले दौर के कारण बीते पांच दिनों में रात के तापमान में करीब छह डिग्री तक गिरावट आज सुबह तक दर्ज की गई है। बीती रात शहर के न्यूनतम तापमान में पारा 4.1 डिग्री लुढक़ कर 20.2 डिग्री रहा जो अप्रेल माह में अब तक सबसे कम रहा है। आज सुबह 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पुरवाई हवा चली। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जानलेवा अंधड़, 14 मौतें
अंधड़ की चपेट में आने से भरतपुर पांच लोगों की जान चली गई। धौलपुर में 9, भीलवाड़ा, उदयपुर और टोंक में एक-एक मौत होने की सूचना है। धौलपुर व भरतपुर में बिजली तंत्र को भारी नुकसान पहुंचा। भरतपुर, धौलपुर, अलवर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।