मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.3 डिग्री से. दर्ज किया गया है। वहीं सीकर 5, नागौर 6.1, माउंटआबू 6.8, भीलवाड़ा 7.4, चूरू 7.6, वनस्थली 7.8, लूणकरनसर 7.9, अलवर 8.4, पिलानी 8.5, डबोक 8.7, करौली 8.9, अजमेर 9.3,सिरोही 9.3 चित्तौड़गढ़ 10, कोटा 10, प्रदेश में कई स्थानों का न्यूनतम तापमान सामान्य से भी काफी कम दर्ज किया गया है। वर्तमान में राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे (Below Normal) और शेष अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं।