
पीएम नरेंद्र मोदी
राजस्थान में 82 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। आजादी के अमृतकाल के तहत ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ योजना के अंतगर्त इन 82 रेलवे स्टेशनों का पुनरुद्धार होगा। आने वाले 6 अगस्त को 55 रेलवे स्टेशनों का पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इन 82 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने से राजस्थान का रेलवे ढांचा मजबूत होगा। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत राजस्थान में कुछ बड़े स्टेशनों के रिनोवेशन का काम शुरू हो चुका है।
भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 अगस्त को वर्चुअली 55 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे। सीपी जोशी ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 अगस्त को जिन स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे उनमें जयपुर मंडल का अलवर, बांदीकुई, जयपुर, गांधीनगर, फुलेरा जंक्शन, नरेना, आसलपुर, जोबनेर, सीकर और रींगस शामिल हैं।
अजमेर-कोटा मंडल के स्टेशनों का होगा कायाकल्प
आगरा मंडल का खेरली, कोटा मंडल का बारां, छबड़ा गुगोर, भरतपुर, बयाना, भवानी मंडी, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी, कोटा डकनिया तलाब, रामगंजमंडी जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन और गंगापुर सिटी शामिल है. इनके अलावा अजमेर रेल मंडल का डूंगरपुर, सोजत रोड़, मारवाड जंक्शन, फालना, भीलवाड़ा, बीजानगर,पिंड़वाड़ा, मावली जंक्शन, राणाप्रतापनगर और कपासन शामिल है।
यह भी पढ़ें - Railways : यात्री कम बता ऐनवक्त पर रद्द की स्पेशल ट्रेनें, यात्री परेशान, जानें रेलवे ने क्या कहा
जोधपुर-बीकानेर मंडल के स्टेशन भी हैं शामिल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल के लालगढ़ जंक्शन, चूरू, सादुलपुर, रतनगढ़ जंक्शन, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ और हनुमानगढ़ स्टेशनों को शामिल किया गया है। जोधपुर मंडल से बालोतरा, बाड़मेर, नोखा, देशनोक, जैसलमेर, रामदेवरा, जोधपुर, फलौदी जंक्शन, गोटन, डीडवाना, डेगाना, नागौर, रैण, मेड़तारोड़ जंक्शन, सुजानगढ़ शामिल हैं। इनके अलावा रतलाम मंडल का चंदेरिया रेलवे स्टेशन भी इस सूची में शामिल हैं।
आधुनिक सुविधाओं से लैश होंगे रेलवे स्टेशन
इन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इसके तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बिल्डिंगों को नए कलेवर में पेश किया जाएगा। स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाए जाएंगे। और अन्य आधुनिक सुविधाओं को जुटाया जाएगा। साथ ही इलाके की हैरिटेज और सांस्कृतिक झलक भी दिखाई जाएगी। रेल मंत्रालय की यह कोशिश है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके।
यह भी पढ़ें - जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन गोलीबारी के आरोपी चेतन कुमार के बारे बड़ा राज, रेलवे अफसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Updated on:
01 Aug 2023 03:21 pm
Published on:
01 Aug 2023 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
