31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्स में राजस्थान के अर्जुन लाल जाट ने रचा इतिहास, रोइंग में जीता सिल्वर मेडल

चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कॉंस्य पदक अपने नाम किये।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Sep 2023, 12:50 PM IST

arjun_lal_jat.jpg

जयपुर। चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और दो कॉंस्य पदक अपने नाम किये। आज हुई रोइंग स्पर्धा में शाहपुरा अमरसरवाटी के छोटे से गांव नयाबास निवासी ओलंपियन अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स टीम और पुरुषों की कॉक्स 8 टीम ने रजत पदक जीते। वहीं बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष कॉक्सलेस जोड़ी ने भी कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में रोइंग में भारत के पदकों की संख्या तीन कर दी।

यह भी पढ़ें- प्रमुख मसाला फसल जीरा में फिर तेजी, एक झटके में इतने रुपए हुआ महंगा, बिगड़ेगा रसोई का बजट


फुयांग वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रतिस्पर्धा करते हुए अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने 6:28.18 के समय के साथ रजत पदक जीता और वह स्वर्ण पदक विजेता चीन से 5.02 सेकेंड पीछे रहे जबकि उज्बेकिस्तान ने 6:33.42 समय के साथ कांस्य पदक मिला। इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने रेपेचेज 1 में 6:55.78 के समय के साथ पोल पोजीशन हासिल कर पदक की रेस में जगह बनाई थी। उन्होंने रेपेचेज में प्रवेश करने के लिए हीट 1 में दूसरे स्थान के लिए 6:27.45 का समय निकाला था।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात राजस्थान में करा रहा झमाझम बारिश, 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी


बाबू लाल यादव और लेख राम की भारतीय पुरुष जोड़ी ने 6:50.41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उज़्बेकिस्तान ने 6:48.11 के साथ रजत पदक जबकि चीन ने 6:44.20 के साथ स्वर्ण पदक जीता।
रमिता ने निशानेबाजी में देश को पांचवां मेडल दिलाया। महिला 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने कॉस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में भी रजत मेडल जीता। महिला 10 मीटर एयर राइफल्स में भी चीनी खिलाड़ी ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते है।