8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023: मिशन 2030 के बहाने मुख्यमंत्री गहलोत की देवदर्शन यात्रा

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की मुहिम को लेकर शुरू किए गए मिशन 2030 के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जहां बिड़ला सभागार में ज्वैलर्स, रत्न व्यवसायी और कारीगरों से संवाद किया तो वहीं 18 जिलों की यात्रा का आगाज किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 28 Sep 2023, 11:58 AM IST

cm_gehlot_mission_2030.jpg

सालासर बालाजी में आरती करते सीएम गहलोत।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/चौमूं/खाटूश्यामजी/सालासर। Rajasthan Assembly Election 2023: प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की मुहिम को लेकर शुरू किए गए मिशन 2030 के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जहां बिड़ला सभागार में ज्वैलर्स, रत्न व्यवसायी और कारीगरों से संवाद किया तो वहीं 18 जिलों की यात्रा का आगाज किया। गहलोत ने जयपुर ग्रामीण के चौमूं में किसानों से संवाद किया। सीकर के खाटूश्याम जी मंदिर और चूरू के सालासर धाम में पूजा अर्चना कर विधानसभा चुनाव में जीत की कामना की। गहलोत गुरूवार को अलवर के नीमराणा और नागौर के डीडवाना का दौरा करेंगे। नीमराणा में मूर्ति अनावरण और स्कूटी वितरण और डीडवाना के बलदेवराम मिर्धा खेल मैदान में युवाओं से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें : नई पहल: प्रतिभाशाली हुई आपकी बेटी तो घर आएगी लक्ष्मी, जानिए क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख

किसानों से संवाद:
इधर मुख्यमंत्री गहलोत चौमूं के वीर हनुमान मार्ग स्थित खेल स्टेडियम पहुंचे। यहां सीएम ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा और किसान कृषि एवं बागवानी के बूते आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। मंच पर किसानों से मुख्यमंत्री ने योजनाओं से लाभांवित होने के बारे में पूछा।

यह भी पढ़ें : Bhagat Singh Jayanti : भगत सिंह के नोटबुक की कॉपी मास्को से लाए थे प्रकाश

लगे मोदी-मोदीके जयकारे
मुख्यमंत्री खाटूश्याम मंदिर में 15 मिनट रूकने के बाद जैसे ही सालासर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि सीएम मुस्कराकर हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए। यहां देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह व नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी मौजूद रहे। इधर, सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर सीएम ने मंदिर कमेटी सदस्यों से संवाद किया।