कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सोमवार से बुधवार तक सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बैठकें करने के लिए कहा गया था। इसमें कार्यकारिणी, पीसीसी व डीसीसी पदाधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी। बंद लिफाफे में टिकट के दावेदारों से आवेदन मांगे गए। ब्लॉक को इस कार्यवाही विवरण को 24 अगस्त तक डीसीसी को सौंपने के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रदेश चुनाव समिति के दो-दो सदस्यों की मौजूदगी में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक करने के निर्देश रहे।