सांगानेर सीट से पिछली बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज को टिकट दिया गया था, वे 33 हजार वोट से हार गए थे। वे इस बार भी दावेदारी कर रहे हैं। उनके अलावा पूर्व मेयर विष्णु लाटा, सीताराम नेहरू, रामेश्वर नेता, धर्म सिंह सिंघानिया ने भी टिकट मांगा है। किशनपोल से वर्तमान विधायक अमीनुद्दीन कागजी के सामने पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, पार्षद आयशा सिद्दीकी, इकबाल खान टिकट मांग रहे हैं।