सबसे ज्यादा प्रत्याशी झोटवाडा में
पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा 46 उम्मीदवार किशनपोल विधानसभा में थे, जबकि सबसे कम 6 उम्मीदवार चाकसू सीट से लड़े थे। इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी झोटवाडा में चुनाव लड़ेंगे। यहां 18 प्रत्याशी हैं। वहीं सबसे कम 4 प्रत्याशी दूदू के चुनावी मैदान में डटे हैं। हालांकि जब नामांकन पत्र भरे गए थे, तब सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी आदर्श नगर से थे। लेकिन वहां अब 14 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए। यहां 8 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं, जबकि 9 प्रत्याशियों के नाम खारिज हो गए थे।