Rajasthan Assembly Election 2023 : राजनीति में जातीय समीकरण भी महत्वपूर्ण होते हैं। यही वजह है कि राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस-भाजपा ने विशेष ध्यान रखा है। इतना ही नहीं सामान्य वर्ग की सीटों पर भी कई जगह दोनों ही दलों ने एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को उतारा हैं। एसटी की आरक्षित सीटें 25 हैं, लेकिन भाजपा ने 30 तो कांग्रेस ने 33 सीटों पर एसटी वर्ग से प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें दौसा, सवाई माधोपुर, महुवा, जहाजपुर व अंता सहित अन्य कई सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले जाट वर्ग को ज्यादा सीटें दी हैं, वहीं राजपूत और ब्राह्मणों को भाजपा ने ज्यादा मौका दिया है। वैश्य को दोनों दलों ने बराबर टिकट दिए हैं। राज्य में 34 सीटें एससी और 25 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।