17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहे प्रदेश BJP के दिग्गज नेता दिगंबर सिंह, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Rajasthan BJP Leader Digambar Singh Passes Away: सुबह 10 बजकर 50 मिनिट पर अंतिम सांस ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 27 Oct 2017, 2:39 PM IST

digambar singh

जयपुर।

भाजपा के दिग्गज नेता बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। डॉ. सिंह ने आज यहां निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे स्वाइन फ्लू से पीडि़त थे।

छोटी दीपावली को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मूलत: भरतपुर के रहने वाले सिंह भाजपा में दिग्गज जाट नेता माने जाते थे।

वे दो बार विधायक रहे और पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में चिकित्सा मंत्री भी रहे। उनके निधन का समाचार मिलने पर राजनेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है।