ज्ञानवापी को लेकर हिंदू पक्ष का तर्क है कि ज्ञानवापी मस्जिद पहले से मौजूद मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इस दावे का विरोध किया है। अब सीएम योगी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में विपक्षी पार्टियों के बयान आने शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर सीएम योगी पर निशाना साधा, वहीं भाजपा और अयोध्या के कुछ संतों ने उनका समर्थन किया है।