7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजतार हुआ खत्म, कुछ ही घंटों में जारी होगा राजस्थान बोर्ड का परिणाम

— आज आएगा 12 वीं विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम, शाम 6.15 बजे शिक्षा राज्यमंत्री बोर्ड कार्यालय में घोषित करेंगे परिणाम

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 23, 2018

Rajasthan Board 12th Result 2018

Rajasthan Board 12th Result 2018

जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की वर्ष 2018 की सीनियर सैकण्डरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम आज शाम को आएगा। परिणाम शाम 6.15 बजे शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी घोषित करेंगे।
विज्ञान वर्ग में इस वर्ष 2 लाख 46 हजार 254 और वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 665 परीक्षार्थी हुए पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा परीक्षा परिणाम राजस्थान पत्रिका की वेबसाइट results.patrika.com पर भी देख सकते हैं।

इस बार देर से आ रहा परिणाम
12 वीं विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम इस बार बोर्ड देरी से घोषित कर रहा है। पिछले वर्ष यह परिणाम 15 मई को ही आ गया था। उसके बाद 27 मई को 12 वीं कला वर्ग, 7 जून को 8 वीं बोर्ड और 8 जून को 10 वीं कक्षा का परिणाम आया था।

बोर्ड के परिणामों पर 32 लाख से ज्यादा की नजर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12 वीं, 10 वीं और 8 वीं बोर्ड के नतीजों का करीब 32 लाख से अधिक विद्यार्थी की नजर टिकी हैं। इसके अलावा सीबीएसई के 10 और 12 वीं के भी परिणाम आने बाकी हैं। उनके विद्यार्थी अलग हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सबसे अधिक विद्यार्थी 8 वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे हैं।

अब इन पर रहेगी नजर
इसके बाद आर्ट्स का परिणाम आएगा और फिर 8 वीं व 10 वीं की परीक्षाओं के नतीजे आएंगे। आर्ट्स में 5 लाख 37 हजार 259 परीक्षार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में 3 हजार 266 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। सैकण्डरी की परीक्षा में 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। प्रवेशिका में 7 हजार 42, व्यावसायिक परीक्षा में 31 हजार 592 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। इसी तरह आठवीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख 96 हजार 93 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

बोर्ड का दीक्षांत समारोह 24 को
आखिर एक साल बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टॉपर्स की सूची जारी कर ही दी। 24 मई को आयोजित होने वाले दीक्षान्त समारोह के लिए वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षाओं में स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसी दिन 2016 की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अब सिर्फ प्रथम तीन स्थान वाले होंगे सम्मानित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अब सिर्फ प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को ही सम्मानित करेगा। पूर्व में कक्षा 12 में पहले 10 स्थान तक के विद्यार्थियों और कक्षा 10 में 15 स्थान तक के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता था। लेकिन अब 2017 की मेरिट से सिर्फ प्रथम तीन स्थान वालों को ही सम्मानित किया जाएगा।