Ayushman Yojana Big Update : मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के नवीन फेज के लिए प्रावधान जारी कर दिए गए हैं। इसमें प्रीमियम भुगतान के बाद 91वें दिन से योजना का लाभ लिया जा सकेगा। 30 व 31 जनवरी को नवीन पॉलिसी के लिए पंजीकरण या नवीनीकरण के लिए प्रीमियम राशि 850 रुपए का भुगतान करने वाले परिवारों की पॉलिसी 2 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के लिए प्रभावी मानी जाएगी।