scriptकांग्रेस का राजस्थान में सदस्यता अभियान तेज, गहलोत, पायलट और पाण्डे सदस्यता फार्म भराने जाएंगे घर-घर | Rajasthan congress sadasyata abhiyan 1 october ashok gehlot sachin | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस का राजस्थान में सदस्यता अभियान तेज, गहलोत, पायलट और पाण्डे सदस्यता फार्म भराने जाएंगे घर-घर

सदस्यता अभियान से पहले होगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि सम्मेलन, विधानसभा उप चुनाव, निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा जोश

जयपुरSep 26, 2019 / 09:22 pm

pushpendra shekhawat

gehlot and pilot

कांग्रेस का राजस्थान में सदस्यता अभियान तेज, गहलोत, पायलट और पाण्डे सदस्यता फार्म भराने जाएंगे घर-घर

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव ( Local Body Election ) से पहले कांग्रेस ( Congress ) कार्यकताओं में जोश भरने के लिए पार्टी की ओर से 1 अक्टूबर को प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर तक बिड़ला ऑडिटोरियम ( Birla Auditorium ) सम्मेलन चलेगा। शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ), उप मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) और प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ( Avinash Pandey ) घर-घर जाकर कांग्रेस के सदस्यता अभियान को तेजी देंगे। राज्य में कांग्रेस के अभियान करीब 23 लाख सदस्य हैं।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती ( Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary ) पर कांग्रेस और राज्य सरकार की ओर से सालभर तमाम कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे एक दिन पहले प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने प्रतिनिधि सम्मेलन बुलाया है। इसमें पीसीसी सदस्य, एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा होगी। तीन से चार घंटे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसके बाद सभी प्रतिनिधियों के लिए पार्टी की ओर से दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में विधानसभा उप चुनाव फिर निकाय चुनाव और अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन होगा। इसमें सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। जिनके बस पर कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। सदस्यता अभियान को भी शहर, गांव और ढाणी तक तेजी देने पर फोकस रहेगा।वैसे तो पार्टी का सदस्यता अभियान वर्ष 2018 से चल रहा है, जो 2020 तक चलेगा। अब तक राज्य में पार्टी के 23 लाख सदस्य बन चुके हैं। अब इसको और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री मैदान में उतरेंगे। जिसका संदेश राज्यभर में दिया जाएगा। इसको लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है।
पदयात्रा में राज्यभर के प्रतिनिधि होंगे शामिल
प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को 1 अक्टूबर को जयपुर में ही रूकने के लिए कहा जाएगा। जिससे कि अगले दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पार्टी की ओर से निकाली जाने वाली पदयात्रा में सभी शामिल हो सकें। यह पदयात्रा चांदपोल स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सुबह 10 बजे रवाना होगी, जो छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़ होती हुई हीदा की मोरी पहुंचेेंगी। यहां श्यामपुरी में स्थित गांधी सर्किल पर गांधी की मूर्ति पर पुष्पाजंली अर्पित तक पदयात्रा का समापना होगा। करीब 4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

Home / Jaipur / कांग्रेस का राजस्थान में सदस्यता अभियान तेज, गहलोत, पायलट और पाण्डे सदस्यता फार्म भराने जाएंगे घर-घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो