
Rajasthan Constable Bharti 2018 Exam
जयपुर।
प्रदेश में दो दिन की भारी व्यस्तता के चलते रविवार शाम को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के चलते संम्पन्न हुई। परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में दो दिन लगातार 10-10 घंटे इंटरनेट सेवा प्रभावित रही इससे पूरा प्रदेश ठहर सा गया। Rajasthan Constable Bharti 2018 संम्पन्न तो हो गई लेकिन अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गई।
राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2018 बिना किसी बड़ी घटना के रविवार शाम पूरी हो गई। जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षाएं हुई। लेकिन यह परीक्षा सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा गई है।
सवाल भी ऐसे है कि सरकार के पास उनका कोई जवाब नहीं है। परीक्षा दो दिन हुई। दोनों दिन प्रशासन हाईटेक होते नकल गिरोह के सामने कमजोर दिखा। डर इतना कि परीक्षार्थियों से उन्होंने जूते, और कपड़े तक उतरवा लिए। जुराब तक नहीं पहनने दी। कानों में पहनी बालियां उतरवा ली गई। इसमें परीक्षार्थियों ने कई आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन को जब जूते जुराब उतराने थे तो अंदर मोटी फीस देकर एग्जामिनर क्यों लगाए। यदि वे 50 बच्चों की क्लास में 2 घंटे तक कड़ी निगरानी नहीं रख सकते है तो कैमरे ही लगा दीजिए।
वहीं, सरकार के पास केंद्र में कई अवार्ड जीतने वाला सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग आखिर क्या कर रहा है। क्या विभाग का काम निविदा निकाल कर तकनीकी विकास करना ही है। कई परीक्षार्थियों ने तो बिना बनियान के भी परीक्षा दी। ऐसे में प्रशासन की परीक्षा कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है।
बड़ा सवाल: जब नकल इतना ही डर लगता है कि तो अंदर भी कैमरे लगाकर एग्जाम क्यों नहीं लिए जाता - फिर क्यों एग्जामिनर पर मोटी राशि खर्च की जाती है, जब कि एक कमरे की निगरानी ही नहीं रख सकते - एलबीएस कॉलेज में खुलवाए बाहर जूते, बारिश में भीग गए
Published on:
15 Jul 2018 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
