31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चार योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Rajasthan Deputy CM gave Financial Approval : राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चार योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि योजना 2008 सहित अन्य तीन को भी मंजूरी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Mar 2024, 6:25 PM IST

diya_kumari.jpg

Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari

Rajasthan Deputy CM gave Financial Approval : राजस्थान सरकार तोहफे ही तोहफे बांट रही है। आज 14 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 4 योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। जिस वजह से इन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के चेहरे खुश से खिले गए। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि योजना 2008 को 1 फरवरी 2024 से प्रभावी करने की वित्तीय स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि 2019 की स्थिति के अनुसार राज्य में 1405 लाभार्थी थे। उनमें से 1 फरवरी 2024 को जीवित लोकतंत्र सेनानियों को प्रति माह 20 हजार रुपए पेंशन और 4 हजार रुपए प्रतिमाह चिकित्सा सहायता के रूप में राशि दी जाएगी। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में 10 फीसद की वृद्धि की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण का ध्यान रखते हुये उनके मानदेय में 1 अप्रैल 2024 से 10 फीसद की वृद्धि को स्वीकृति दी है।

समूह दुर्घटना बीमा योजना का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण की नीति अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिये समूह दुर्घटना बीमा योजना का कार्यकाल 1 मई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक फिर से एक वर्ष के लिये बढ़ाने की वित्तीय सहमति दी है।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने पर इस डेट तक बढ़ेगा शराब दुकानों का लाइसेंस

स्थानीय शहरी निकायों के पार्षदों, मेयर, सभापति, अध्यक्ष का मानदेय बढ़ा

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा के अनुसार स्वायत शासन विभागों के स्थानीय शहरी निकायों के पार्षदों, मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष के मानदेय की वर्तमान दरों में 10 फीसद की वृद्धि की है। इससे संबंधित अधिनियम/ नियम में संशोधन की वित्तीय सहमति दी गई है।

यह भी पढ़ें - Good News : होली पर उदयपुर रेलवे चलाएगा तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, तुरंत कराएं रिजर्वेशन