
सरकारी स्कूल में शव जलाने का मामला। फोटो: पत्रिका
दूदू। मालपुरा रोड दूदू स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल परिसर में रविवार को ताला तोड़कर अनधिकृत प्रवेश कर परिसर में शव का अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घटना को लेकर विरोध जताया। विद्यालय प्रधानाचार्य सरिता मीणा ने एडीएम दूदू को रिपोर्ट सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य सरिता मीणा ने दर्ज कराई कि रविवार 4 अक्टूबर को विद्यालय में अवकाश था। दोपहर करीब दो बजे बागरिया जाति के करीब 200 लोग बाबू बागरिया निवासी माल की ढाणी, दूदू के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियों सहित लेकर स्कूल पहुंचे। विद्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड जगदीश गुर्जर ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो ने उसे धमकाया और मुख्य द्वार का ताला तोड़कर जबरन परिसर में प्रवेश किया। विद्यालय परिसर में ही शव का दाह संस्कार कर दिया। देर शाम संस्था प्रधान को सूचना मिली तो प्रशासन को अवगत कराया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक अंतिम संस्कार लगभग पूरा हो गया था।
प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट में बताया कि 2016 के बाद विद्यालय परिसर में इस प्रकार की यह पहली घटना है। बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश, ताला तोड़ना, गार्ड ई को को धमकाना धमक और शैक्षणिक परिसर का दाह संस्कार के लिए उपयोग किया जाना गंभीर मामला है। प्रधानाचार्य ने सख्त कार्रवाई व व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
घटना के बाद जहां स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने शिक्षण संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ लोगों का तर्क है कि जिस जमीन पर स्कूल बना है, वह पहले उनके समाज के श्मशान के रूप में उपयोग में आती थी और यहां अंतिम संस्कार किए जाते रहे हैं। जबकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि 2008 के बाद जमीन स्कूल के नाम हस्तांतरित हो चुकी है। यहां पक्का स्कूल भवन और चारदीवारी का निर्माण हो चुका है। 18 वर्षों में परिसर में दाह संस्कार नहीं हुआ है। ऐसे में ताला तोड़कर स्कूल अंतिम संस्कार करना अनुचित है।
स्कूल परिसर में अंतिम संस्कार के मामले की जांच के लिए तहसीलदार को आदेश दे दिए हैं। ताला तोड़कर अंदर घुसने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
-गुलाब सिंह वर्मा, एसडीएम दूदू
स्कूल में रविवार का अवकाश था। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो स्कूल परिसर में शव जल रहा था। मौजूद लोग पुलिस को देखकर वहां से जाने लगे। मामले की जांच दूदू एसडीएम की ओर से की जा रही है।
-संजयप्रसाद मीणा, थानाधिकारी, दूदू
स्कूल में दाह संस्कार के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस संबंध में विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य ने रिपोर्ट दी है। प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अनुपम मिश्रा, सीओ, दूदू
राजकीय स्कूल में अनधिकृत प्रवेश एवं शव-दहन की घटना गंभीर एवं निंदनीय है। विद्यालय परिसर की गरिमा, विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षण संस्थान के शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
-पुरुषोत्तम स्वामी, पार्षद
Updated on:
06 Oct 2026 07:55 am
Published on:
06 Oct 2026 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
